फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारी सीजन : कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 2100 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, छुट्टियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारी सीजन में धनतेरस और दीपावली पर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 2100 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। एसपी ऑफिस, पुलिस लाइन व थानों में तैनात स्टाफ की भी फील्ड में ड्यूटी लगाई जा रही है। साथ ही दीपावली तक पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाही तक की छुट्टी रद्द कर दी गई है। केवल आपात स्थिति में ही पुलिस अधीक्षक की अनुमति से मुख्यालय छोड़ा जा सकेगा। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल दीपावली पर बाजारों में खास रौनक नहीं रही। संक्रमण की पहली व दूसरी लहर का सामना कर चुके लोग इस बार खुलकर लोग बाजारों में आ रहे हैं। इससे व्यापारियों के भी चेहरे खिले हुए हैं। मंगलवार को धनतेरस है, जबकि वीरवार को दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में पुलिस की तरफ से मंगलवार, बुधवार व वीरवार के लिए पूरे जिले की पुलिस शहर में उतारने का निर्णय लिया है। वहीं, पुलिस विभाग के पास दो साल पहले 2500 के करीब कर्मचारी थे, जिनमें से अब 2100 के करीब रह गई है। एक तरफ पुलिसकर्मी हर माह सेवानिवृत्त हो रहे हैं, तो दूसरी ओर काफी संख्या में तबादला भी हो चुका है। गश्त टीमों के साथ-साथ पुलिस थानों व पुलिस चौकियों और आरोपियों को पेश करने के लिए तैनात टीम की भी फील्ड में ड्यूटी लगाई जा रही है।
विज्ञापन

वाहनों के लिए जरूरत पड़ने पर बंद होगी शांतमई से दुर्गा भवन चौक तक सड़क
मंगलवार को धनतेरस व वीरवार को दीपावली के चलते तीन दिन बाजारों में भीड़ उमड़ने की संभावना है। ऐसे में शहर में जाम की स्थिति बन सकती है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऑटो का तंग एरिया में आवागमन बंद है। अगर जरूरत पड़ी तो शांतमई से दुर्गा भवन चौक तक सभी वाहनों के लिए आवागमन बंद कर दिया जाएगा। वहीं, सोमवार को गोहाना अड्डे से शांतमई तक ऑटो का आगमन रोक दिया गया। अब ऑटो को छोटूराम चौक से घूमकर शांतमई व झज्जर रोड के मोड़ तक आने की अनुमति दी गई है।
किला रोड पर फड़ी को लेकर विवाद, महिला बोली-पैसे लेते हैं व्यापारी
सोमवार सुबह किला रोड बाजार में फड़ी लगाने को लेकर विवाद हो गया। महिला रानी किराड़ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि वह 1200-1200 रुपये लेकर फड़ी लगवा रही है। मैंने व्यापारियों से पूछा कि अगर उसने किसी से पैसे लिए हैं तो सामने लेकर आएं। उल्टा महिला ने आरोप लगाया कि दुकानों के बाहर फड़ी लगाने के लिए 20 से 50 हजार रुपये तक लिए जा रहे हैं। जानबूझ कर सड़क के बीचोंबीच दोपहिया वाहन खड़े किए जा रहे हैं। पूरे मामले में जब किला रोड के प्रधान बिट्टू सचदेवा से बात की तो उन्होंने कहा कि व्यापारियों व फड़ी वालों के बीच ऐसा कोई विवाद नहीं है। सबकी अच्छी दीपावली मनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें