फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान आईडी के लिए किसानों को किया जागरूक

विज्ञापन
फरमाना गांव में किसानों से बात करते कृषि अधिकारी
विज्ञापन
महम। प्रदेश सरकार की ओर से किसान आईडी पंजीकरण कार्यक्रम लगातार चलाया जा रहा है। कृषि विकास अधिकारी मोनिका पाराशर ने कहा कि आईडी हर किसान के लिए जरूरी है। उन्होंने रविवार को फरमाना गांव में किसानों को किसान आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कृषि विभाग की ओर से हर घर किसान आईडी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गांव-गांव जाकर किसानों को किसान आईडी के महत्व, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है।

किसान आईडी बनवाने से किसानों को फसल बीमा, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, बीज व खाद अनुदान, फसल क्षति मुआवजा, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करना सरल हो जाता है। इसके अलावा, किसान की भूमि, फसल और कृषि गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें