फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट व टेनिस महिला प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
12.. एमडीयू आयोजित भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट व उत्तर क्षेत्रीय अखिल भारतीय अंतर विश्ववि
विज्ञापन
रोहतक। एमडीयू के खेल परिसर में रविवार से उत्तर क्षेत्रीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट व उत्तर क्षेत्रीय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय टेनिस महिला प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक दक्षता बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और खेल भावना का विकास करते हैं।
विज्ञापन

एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, अनुसंधान के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। क्रिकेट प्रतियोगिता 17 जनवरी को व टेनिस प्रतियोगिता में 15 जनवरी को संपन्न होगी।


एमडीयू स्पोर्ट्स काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. राजवंती शर्मा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जबकि स्पोर्ट्स काउंसिल की सचिव डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने प्रतियोगिताओं का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। सहायक निदेशक खेल डॉ. तेजपाल ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. नफीस अहमद, प्रो. रणदीप राणा, प्रो. सपना गर्ग, प्रो. सुधीर कुमार, डॉ. परम भूषण आर्य, कोच श्रवण कुमार व कोच मुकेश गोयल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें