फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्लाॅट की रजिस्ट्री रद्द करने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
04सीटीके04.....एचआईडीसी में प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी स्थित एचएसआईआईडीसी कार्यालय पर शुक्रवार को किसानों ने प्रदर्शन किया। अपने प्लॉट का पंजीकरण रद्द किए जाने के विरोध में किसानों ने करीब दो घंटे नारेबाजी की। इसके बाद एजीएम मनोज धनखड़ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्लाॅट की रजिस्ट्री रद्द करने को लेकर किसान एचएसआईआईडीसी कार्यालय पहुंचे। यहां अपने प्लाॅट के लिए करीब दो घंटे विरोध प्रदर्शन कर रोष जताया। किसान नवीन सिंधु ने बताया कि अपने प्लाॅट की 10 प्रतिशत राशि किसान जमा कर चुके हैं। अब कुछ किसानों के प्लाॅट की रजिस्ट्री रद्द करने के लिए विभाग की ओर से लिस्ट बनाई जा रही है, जबकि फेस-2 में पहले से वाटर वर्क्स होने के बाद भी किसानों को भी प्लाॅट दिए गए हैं। हमारी जमीन आईएमटी में अधिग्रहित हुई है। इस पर विभाग की ओर से सड़क और वाटर वर्क्स बनाए जाने के बाद भी किसानों की प्लाॅट की रजिस्ट्री रद्द की जा रही है। इसे लेकर शुक्रवार को आसपास गांवों के किसानों ने इकट्ठा होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद भी विभाग ने किसानों के खिलाफ कुछ भी किया तो बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। अधिकारियों के समझाने के बाद किसानों ने विरोध प्रदर्शन समाप्त किया और घर लौटे। इस मौके पर अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें