फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ठप रहने से किसानों को नहीं मिले गेट पास

विज्ञापन
03सीटीके42-अनाज मंडी में सुखाने के फैलाए गए गेहूं। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। अनाज मंडियों में वीरवार को मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल ठप रहने से किसानों के गेट पास नहीं काटे जा सके। इस कारण सरसों व गेहूं बेचने आए किसानों को दिनभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यही नहीं, एक एकड़ पर 8 क्विंटल सरसों की खरीद भी किसानों के लिए सिरदर्द बनी रही। किसानों को मजबूरन बाकी सरसों को निजी आढ़तियों को बेचने पड़ी।
जिले की अनाज मंडियों में वीरवार को करीब 12600 क्विंटल सरसों की आवक हुई। इसमें से करीब 12400 क्विंटल की खरीद हुई। मंडी से करीब पांच हजार क्विंटल सरसों का उठान हुआ। महम मंडी में 1600 क्विंटल सरसों की आवक, 5490 क्विंटल खरीद व 600 क्विंटल सरसों का उठान हुआ।
सांपला, रोहतक व कलानौर अनाज मंडी में पोर्टल ठप होने होने के कारण गेट पास नहीं काटे जा सके। इस कारण आवक का सही अनुमान नहीं लगाया जा सका। मंडी में खरीद व उठान का काम जारी रहा। सांपला अनाज मंडी में 1050 क्विंटल सरसों की खरीद व 810 क्विंटल का उठान हुआ। कलानौर मंडी में सरसों 5190 क्विंटल की खरीद व 430 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। रोहतक अनाज मंडी में 2000 क्विंटल खरीद व 770 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। किसानों ने बताया कि मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल दिनभर नहीं चला। गेट पास नहीं मिलने के कारण किसानों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। पोर्टल चलने के बाद ही गेट पास जारी हो जाएंगे। किसानों ने कहा कि सरकार को एक एकड़ में सरसों खरीद की मात्रा 8 क्विंटल की जगह कम से कम 10 क्विंटल करनी चाहिए, ताकि किसानों को बाकी फसल कम दामों में न बेचनी पड़े।

03सीटीके42-अनाज मंडी में सुखाने के फैलाए गए गेहूं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें