फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में किसान यूनियन ने प्रधानमंत्री का फूंका पुतला

Sat, 11 Jan 2025 08:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
10सीटीके18...प्रधानमंत्री मोदी का पुतला दहन करते हुए किसान। - फोटो : ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं।
विज्ञापन
मकड़ाैली टोल प्लाजा पर शुक्रवार को किसानों ने किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के प्रधान रणधीर सिंह ने कहा कि डल्लेवाल के अनशन को 46 दिन हो गए हैं। सरकार किसानों की मांगें तुरंत मान ले और किसान नेता डल्लेवाल का अनशन समाप्त करवाए। कुछ अप्रिय हुआ तो सरकार की जिम्मेदारी होगी। इससे पूर्व प्रदर्शन के लिए किसान सुबह 10 बजे से ही टोल प्लाजा पर एकत्रित होना शुरू हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 13 जनवरी को लोहड़ी के अवसर पर नए कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई जाएंगी। यह कार्यक्रम पूरे देश में आयोजित किया जाएगा। किसानों ने सरकार को 12 मांगों का प्रस्ताव दिया है। इसमें एमएसपी गारंटी कानून, संविधान की पांचवीं सूची का क्रियान्वयन, किसानों का कर्ज माफी और मजदूरों की उचित मजदूरी शामिल हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तीव्र होगा।
विज्ञापन

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें