यूनियन राज्य कमेटी की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत : यूनियन
- फोटो : ठंड के बीच जिला अस्पताल में बैठीं महिलाएं।
यूनियन राज्य कमेटी की बैठक शुक्रवार को राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद की अध्यक्षता में कर्मचारी भवन रोहतक में संपन्न हुई। संचालन महासचिव सुमेर सिवाच ने किया।
राज्य प्रधान नरेंद्र दिनोद व महासचिव सुमेर सिवाच ने कहा कि कर्मचारियों की मानी हुईं मांगों को लागू करें, निजीकरण नहीं करने के बारे में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35,400 रुपये किया जाए व हैवी चालक का ग्रेड पे 53,100 किया जाए। सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के वेतनमान संशोधन करने, कौशल रोजगार निगम भंग कर सभी कर्मचारियों को पक्का करने, विभाग में खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए, खाली पदों पर प्रमोशन करने, अर्जित अवकाश में कटौती को रोककर दोबारा पुरानी छुट्टी लागू की जाए आदि मांगें रखीं।
कैथल डिपो के संस्थान प्रबंधक सुशील कुमार मोनू कुमार चालक को बहाल किया जाए अगर सरकार ने इन मांगों को लागू नहीं किया तो हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन जन जागरण अभियान के बाद राज्य कार्यकारिणी बैठक में आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
इस अवसर पर सुशील ईकश, पृथ्वी सिंह चाहर, शिवकुमार श्योराण व पवन शर्मा मौजूद रहे।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ