फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लापता छात्र की तलाश के लिए रात के समय एसपी निवास के बाहर पहुंचे परिजन

विज्ञापन
लापता गोपाल
विज्ञापन
रेवाड़ी। सेक्टर-4 निवासी 16 वर्षीय छात्र गोपाल के लापता होने से चिंतित परिजन बुधवार को रात एसपी निवास के बाहर स्थानीय लोगों के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान परिजनों ने बताया कि गोपाल मंगलवार को कोचिंग के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। जब फोन मिलाया गया तो उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। परिजनों ने पहले आसपास तलाश की लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस स्टेशन जाकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज होने के बावजूद छात्र का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

बुधवार रात परिजन एसपी निवास के बाहर पहुंचे और बेटे की सकुशल वापसी की गुहार लगाई। गोपाल की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि गोपाल को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित घर लाया जाए।

लापता गोपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें