फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नमक का अधिक प्रयोग बन रहा बाल झड़ने का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सर्दियों के मौसम शुरू होते ही त्वचा संबंधी कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इसमें डैंड्रफ के कारण सिर में सफेद पपड़ी बनना या जमना मुख्य है। समस्या ज्यादा बढ़ जाए तो दाने फुंसियां भी हो जाती हैं। इसमें कई बार ज्यादा खुजली होने लगती है। इस कारण बाल झड़ने (हेयर फॉल) की समस्या होती है। ज्यादा नमक का सेवन भी इसका कारण हो सकता है। नागरिक अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में करीब 50 प्रतिशत हेयर फॉल और डैंड्रफ के ही मामले आ रहे हैं।
विज्ञापन

डैंड्रफ बढ़ना शुरू होता है तो बालों के अलावा चेहरे और भौंह पर सफेद पपड़ी सी बनने लगती है। यह एक फंगल इंफेक्शन होता है। इसका इलाज स्वयं न करके चिकित्सक से परामर्श की हुई एंटी डैंड्रफ शैंपू व अन्य दवा का प्रयोग करें। इससे हफ्तेभर में डैंड्रफ से छुटकारा मिल जाएगा। वहीं, समय पर इलाज न करने से यह बढ़ता जाएगा। लाल दाने वाली फुंसियां निकल सकती है। इसमें तेज खुजली होगी। इसके कारण चेहरे पर खुश्की और सूखापन भी हो सकता है।
इसके अलावा नहाने के लिए गुनगुने पानी का ही प्रयोग करना चाहिए। अत्यधिक गर्म पानी से स्नान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा बाल झड़ने का एक कारण पौष्टिक आहार की कमी से भी यह समस्या हो सकती है। शरीर में विटामिन डी, बी-12 या बायोटिन की कमी के कारण भी बाल झड़ने की समस्या हो सकती है।
विज्ञापन






बालों को बचाने के लिए इन बातों का रखें खास ख्याल :
-नमक का ज्यादा उपयोग न करें।
-बाजार के स्ट्रांग साबुन शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
-अत्यधिक गर्म पानी से नहीं स्नान करना चाहिए।
-रात में देर से सोना और सुबह देर से उठना भी एक कारण है।
-शारीरिक गतिविधि की कमी।
-सुरक्षित तापमान वाले पानी से स्नान करना चाहिए।
-पानी 32 से 35 डिग्री सेल्सियस ज्यादा न हो।
-खाने में सेंधा नमक का उपयोग करें।

इन आंकड़ों से समझें स्थिति :
दिन कुल मरीज बालों संबंधी समस्याओं के रोगी

बुधवार 240 110
वीरवार 250 125

शुक्रवार 225 100
शनिवार 200 100






सर्दियों के मौसम में वैसे तो बालों का झड़ना कम हो जाना चाहिए। बारिश के मौसम में ही प्राकृतिक रूप से बाल गिरने की समस्या आती है, लेकिन सर्दियां आने के साथ ही डैंड्रफ या झड़ने की समस्या बढ़ गई है तो जरूर सिर की त्वचा में फंगल इंफेक्शन आदि कि समस्या है। यह ठंड के मौसम में अधिक बढ़ता है। डर्मेटाइटिस, एक्जिमा, प्रतिरक्षा प्रणाली कम होने से सोरायसिस जैसी समस्या बढ़ने लगती है। इसके बढ़ने से हेयर फाॅल भी बढ़ जाएगा। ऐसे में सर्दियों में जैसे ही डैंड्रफ की शुरुआत हो तत्काल त्वचा विशेषज्ञ परामर्श जरूर लेना चाहिए।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश मलिक, त्वचा रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें