रोहतक। होटल संचालक सुमित की हत्या में सबूत होने के बाद भी चौथे दिन भी पुलिस की दोनों टीमें आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई हैं। पाकस्मा निवासी आरोपी रौनक राणा व विशाल पुलिस की गिरफ्त से अभी भी दूर है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके परिजनों व नजदीकियों से पूछताछ की जा रही है।
कैलाश कॉलोनी निवासी होटल संचालक सुमित के ताऊ अजमेर सिंह ने आर्य नगर थाने में दी शिकायत में कहा कि उसके भतीजे सुमित को उसके दोस्त रौनक राणा व विशाल ने रविवार तड़के घर से थार में लेकर कही चले गए थे। आरोपियों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की जिससे उसने दम तोड़ दिया। बाद में आरोपी सुमित का शव अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की हैं मगर चार दिन बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
आरोपियों की तलाश में दोनों टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। -बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी आर्य नगर।