रोहतक। शहर के गुजरान मोहल्ले के बुजुर्ग के घर में घुसकर दो युवक हाथ से सोने का कड़ा निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक जुलाहा चौक निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पनीर के व्यापारी हैं। उसके भाई अशोक गुजरान मोहल्ले में रहते हैं। बीमार होने के बावजूद वे 4-5 साल से अकेले ही घर में रह रहे हैं। वीरवार की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपने भाई के पास गया। भाई ने बताया कि उसके पास आठ बजे दो युवक आए, जिनकी उम्र 25 से 30 के बीच है। दोनों ने मास्क लगा रखे थे। उसे बातों में उलझाकर आरोपी करीब चार तोले का सोने का कड़ा हाथ से निकालकर ले गए।