फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू कर्मियों के समर्थन में आए सभी विश्वविद्यालयों के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीयू के ज्वाइंट डायरेक्टर ऑडिट के खिलाफ चल रहे गैर शिक्षक संघ के आंदोलन को पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों का समर्थन मिला है। जेडी ऑडिट को हटाने की मांग को लेकर सभी विश्वविद्यालयों में 22 अक्तूबर को सुबह दो घंटे रोष प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

एमडीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में मंगलवार की सुबह प्रशासनिक भवन के सामने मीटिंग हुई। इसमें लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय हिसार से ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटीज फेडरेशन के चेयरमैन दयानंद सोनी विशेष तौर पर शामिल हुए। उप प्रधान राजेश गिरधर ने जेडी ऑडिट की नकारात्मक कार्यप्रणाली के चलते लंबे समय चल रही हड़ताल के बारे में बताया। कटारिया ने कहा कि जल्द ही एमडीयू प्रशासन ने कोई फैसला नहीं लिया तो मुलाजिम बड़ा फैसला ले सकते हैं। सोनी ने कहा कि इतने नकारात्मक रवैये वाले जेडी ऑडिट का तुरंत तबादला किया जाना चाहिए। यह सिर्फ एमडीयू की समस्या नहीं है। सरकार द्वारा लगाए ऑडिटर सभी विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। इसके खिलाफ आंदोलन होगा। इसी कड़ी में 22 को रोष प्रदर्शन किया जाएगा। मीटिंग में कुरुक्षेत्र विश्विद्यालय के महासचिव रविंद्र तोमर, जीजेयू के प्रधान इंद्राज भारती, पीजीआई रोहतक के महासचिव सुरेंद्र राणा, एचएयू हिसार से बीडी शर्मा, दीनबंधु सर छोटूराम साइंस व टेक्नोलॉजी विश्वविद्यालय सोनीपत से श्याम सुंदर, चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी से रोहतास ने अपने विचार रखे। इसके बाद सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह से इस संबंध में मुलाकात की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द इस मामले का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें