फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बेरी डिवीजन के बिजली कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
21jjrp28- बेरी में एचईआरसी के पैरेलल लाइसेंस की प्रतिलिपि जलाकर रोष जताते बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बेरी। बिजली निगम के कर्मचारियों ने सरकार की निजीकरण नीतियों के खिलाफ रोष जताते हुए आगामी 22 से 24 अक्तूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की। इस दौरान कर्मचारियों ने एचईआरसी की ओर से जारी पैरेलल लाइसेंस की प्रतिलिपि जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार से निजीकरण की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि बिजली निगम आम जनता को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण विभाग है। निगम का निजीकरण होने से कर्मचारियों के रोजगार और सेवा सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा आम उपभोक्ताओं को उचित दरों पर बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी प्रभावित होने की आशंका है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी किसी भी सूरत में बिजली निगम को निजी हाथों में सौंपने के प्रयासों को स्वीकार नहीं करेंगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों और जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना चाहिए। निजीकरण की नीतियों के खिलाफ कर्मचारियों में लगातार रोष बढ़ रहा है। इसी के चलते कर्मचारियों को लामबंद किया जा रहा है, ताकि आगामी तीन दिवसीय हड़ताल को सफल बनाया जा सके। इस अवसर पर राज्य उपाध्यक्ष बंसीलाल, सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव, यूनिट प्रधान कुलदीप लाकड़ा, यूनिट सचिव चंद्रकांत, अनिल दीक्षित, सब-यूनिट प्रधान अमित हुड्डा और जसविंदर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें