फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देय तिथि से 15 दिन में बिल का भुगतान नहीं करने पर कटेगा बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। देय तिथि से 15 दिन में बिल का भुगतान नहीं करने पर बिजली निगम अब सीधे कनेक्शन काटेगा। इस आशय से संबंधित निर्देश अधिशासी अभियंता ने सभी एसडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के सर्वर का अपग्रेडेशन होने की वजह से 30 जनवरी से सात फरवरी तक सर्वर बंद रहा। इसके अलावा जिले में किसान आंदोलन की वजह से नेट सेवा भी बंद रही। इस वजह से जहां बिजली निगम उपभोक्ताओं को बिल नहीं दे सका वहीं उपभोक्ता बिलों का ऑनलाइन भुगतान नहीं कर सके। भले ही इसके लिए बिजली निगम ने 12 फरवरी तक की रियायत बिल जमा कराने को लेकर दी मगर अब इसे लेकर निगम ने सख्त फैसला लिया है। तय किया है कि देय तिथि से 15 दिन के अंदर बिल का भुगतान नहीं करने पर सीधे कनेक्शन काट दिया जाएगा। इसके बाद अगर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति चालू करने के लिए अर्जी देता है तो उपभोक्ता को कनेक्शन जोड़ने का चार्ज भी देना होगा। अधिशासी अभियंता मेहताब सिंह ने बताया कि देय तिथि से 15 दिन के अंदर बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटने के आदेश एसडीओ को कर दिए हैं। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें