फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रिटायर्ड कर्मचारी संघ जिला कार्यकारिणी के चुनाव के शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक मंगलवार को सुखपुरा चौक स्थित कर्मचारी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान रामनिवास सैनी ने की और मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश ने किया। बैठक में जिला कमेटी के सभी पदादिकारियों से अलग सभी ब्लाॅक के प्रधान, सचिव कर्मचारियों ने इसमें भाग लिया।
विज्ञापन

संगठन के प्रेस सचिव जगपाल सांगवान ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी तीन वर्षो के लिए सांगठनिक सम्मेलन चुनाव करवाना है। पिछले चुनाव से लेकर अब तक की सभी रिपोर्ट, ऑडिट पूरी करके जिला सम्मेलन के पहले ब्लाकों के चुनाव कार्यक्रम घोषित किए गए।

यह रहेगा चुनाव का शेड्यूल
रोहतक ब्लाॅक मानसारोवर पार्क मेें 26 अक्तूबर , सांपला ब्लाक रेस्ट हाउस नजदीक तहसील 27 अक्तूबर , लाखन माजरा ब्लाक गुरुद्वारा प्रांगण 28 अक्तूबर और महम ब्लाॅक का पी.डब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजे होगा।
विज्ञापन


यह सभी चुनाव करवाने के लिए जिला कमेटी द्वारा निर्धारित किए गए दो पदाधिकारियों की डयूटी लगाई गई है। यह चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका अदा करेगें। ब्लाॅक के चुनावों के बाद आगामी नवंबर माह में जिले का चुनाव करवाया जाएगा। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्यस्तरीय शिष्टमंडल हरियाणा सरकार के संबंधित मंत्रियों से मुलाकात करेगा और सरकार का रिटायर्ड कर्मचारियों के प्रति क्या रवैया है उसी अनुसार आगामी रणनीति तय की जाएगी।
इस मौके पर रामसिंह नेहरा, खेमचंद, रणवीर दहिया, कृष्ण श्योराण, बुधराम, सुरजकौर अहलावत, बलवीर जांगड़ा, अनूप कन्हेली, रणधीर राठी, रणधीर सामड़, आजाद मलिक, महेंद्र ढुल, धन सिंह, रामकुमार महम, उमेद, ओमप्रकाश खिड़वाली, कृष्ण सांपला, प्रताप पूर्व प्रधान, शमशेर गिल, भगत सिंह, रामभज आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें