फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Rohtak: डंपर की टक्कर से गिरे बाइक सवार दादा-पोता, आठ साल के बच्चे के ऊपर से गुजरा टायर, मौत

Sat, 27 May 2023 07:23 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

गोहाना रोड पर डंपर की टक्कर से हादसा हुआ है। हादसे में पोते की मौत हो गई तो वहीं दादा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जाम लगाया। मृतक 8 वर्षीय शिंकू दूसरी कक्षा में पढ़ता था।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लगाया जाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड पर हनुमान मंदिर के पास डंपर ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर में आठ साल के मासूम मकड़ौली खुर्द निवासी शींकू की टायर के नीचे आने से मौत हो गई, जबकि उसका दादा रामनिवास बाल-बाल बच गया। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने 20 मिनट तक सड़क पर अवरोधक रखकर जाम लगा दिया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मकड़ौली खुर्द निवासी रामनिवास ने बताया कि उसका बेटा सोनू टेंपो चलाता है, जिसके दो बच्चे हैं। बड़े बेटे आठ वर्षीय शींकू को लेकर किसी कार्य से वह शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे रोहतक शहर की तरफ जा रहा था। गोहाना रोड पर डीएवी स्कूल के पास पुल के नीचे से निकलकर मुड़ने लगा तो पीछे से आ रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगने से शींकू सड़क पर जा गिरा, जबकि रामनिवास दूसरी तरफ गिर गया। डंपर का टायर शींकू के ऊपर से उतर गया, जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क के बीच अवरोधक रखकर रोहतक-गोहाना मार्ग जाम कर दिया। 

गांव का सरपंच जसवंत सिंह, देवेंद्र पहलवान, संजय, सतपाल, सोनू पंडित व अन्य मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम हटवाया। सदर थाना प्रभारी हरपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की। डंपर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि छह माह तक तो शनि मंदिर के पास गड्ढा खोदकर सड़क को उखाड़ कर रखा है। अब हनुमान मंदिर से आगे सड़क उखाड़ रखी है। जल्द विकास कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि हादसे न हों। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें