फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ईसी की बैठक में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर की पदोन्नति को दी मंजूरी

Thu, 31 Jul 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू में कार्यकारी परिषद (ई.सी.) की बैठक के दौरान कुलपति प्रो. राजबीर सिंह,कुलसचिव डा.कृष्णक
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की 300वीं कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक बुधवार को हुई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न विभागों के संकाय सदस्यों एवं पुस्तकालय कर्मियों की पदोन्नति के के विधिवत गठित चयन समितियों की अनुशंसा पर मंजूरी दी गई। कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यकारी परिषद ने कॅरिअर एडवांस स्कीम (सीएएस) के तहत दो प्रोफेसरों को वरिष्ठ प्रोफेसर के पद पर पदोन्नत करने की स्वीकृति प्रदान की। डॉ. हरीश कुमार, प्रोफेसर पत्रकारिता एवं जन संचार विभाग व डॉ. प्रमोद कुमार प्रोफेसर भूगोल विभाग शामिल हैं।

इसके अलावा परिषद ने तीन एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया। इनमें डॉ. विजय कुमार, डॉ. नर सिंह चौहान (बायोकेमिस्ट्री) और डॉ. कृष्णकांत शर्मा (माइक्रो बायोलॉजी) शामिल हैं।
विज्ञापन

साथ ही पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार सिवाच को एसोसिएट प्रोफेसर व सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष बलविंदर कुमार को चयन श्रेणी तीन में पदोन्नत किया गया है।
कार्यकारी परिषद ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की शैक्षणिक उपलब्धियों और योगदान की सराहना की। उच्च शिक्षा में उत्कृष्टता एवं योग्यता को प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें