रोहतक में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक के दौरान उपस्थित प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक
- फोटो : kathua
रोहतक। हरियाणा में अपराध बढ़ रहे हैं। लूटपाट, फिरौती व हत्याएं आम हो गई हैं। इससे प्रदेश के व्यापारी व आम जनता में भय का माहौल है। अपराधियों के बढ़ते दबाव के कारण शराब कारोबारी नीलामी में ठेके लेते हुए भी डर रहे हैं। सरकार ने खुद माना है कि अपराधियों की धमकियों के कारण प्रदेश में 238 शराब ठेकों की नीलामी नहीं हो पा रही है। यह कहना है प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग का। वह बुधवार को रोहतक में व्यापारी प्रतिनिधियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अपराधी ठेकों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए ठेकेदारों पर दबाव बना रहे हैं। अपराधियों ने कुरुक्षेत्र, जींद, सोनीपत जिलों में शराब ठेकेदारों की हत्या कर दी। इसी प्रकार यमुनानगर, रोहतक, सिरसा, अंबाला, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, हिसार, सिरसा, करनाल में लूटपाट, हत्या व फिरौती की वारदात से हरियाणा में पूरी तरह भय का माहौल है।
सरकार ने अपराधियों पर अंकुश नहीं लगाया तो व्यापार मंडल सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी व पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां के निधन पर दुख प्रकट किश्या। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव रमेश खुराना, पंकज सचदेवा, गौरव मित्तल, राजीव अत्री, राहुल जैन मौजूद रहे।