रोहतक। कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज रात में चलने वाली बसों की संख्या में 25 प्रतिशत की कटाैती करेगा। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह भी निर्णय लिया गया है कि बसें 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी।
कोहरे में सड़क हादसों की आशंका को कम करने के लिए परिवहन विभाग ने नेशनल हाईवे पर बसों की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा तय की है जबकि अन्य सड़कों पर यह सीमा 40 किलोमीटर प्रति घंटा की गई हैं।
रोडवेज संस्थान प्रबंधक हंसराज में बताया कि परिवहन विभाग ने यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है। विभाग ने चालकों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें और दृश्यता कम होने पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोक दें। संवाद