फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक डबल मर्डर केस: तीसरे दिन भी कोई आरोपी गिरफ्तार नहीं, पुलिस की पूछताछ अधूरी; दोनों तरफ से 15 नामजद

Sat, 25 Oct 2025 08:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

बुधवार रात करीब 8:30 बजे फतेहपुरी कॉलोनी में रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सुमित (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे पक्ष ने निगम के चालक मनीष (37) की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले रखा है लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 8:30 बजे फतेहपुरी कॉलोनी में रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सुमित (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे पक्ष ने निगम के चालक मनीष (37) की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। सुमित के पिता विक्की ने मनीष के भाई सहित पांच आरोपियों तो मनीष के भाई ने सुमित के माता-पिता, भाई, ममेरे भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया है कि चार संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें