गढ़ी बैशक गांव में तीन दोस्तों में नशे की हालत में विवाद होने पर एक दोस्त ने दो दोस्तों पर कस्सी से हमला कर दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक लेकर भाग निकला और चंदौली गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। सनौली थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों काे सौंप दिया। पुलिस ने इसमें दो मुकदमे दर्ज किए हैं। एक में सड़क हादसे में मौत और दूसरे में हमला करने की धारा में केस है।
गढ़ी बेशक गांव के महिपाल ने थाना पुलिस सनौली को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह शहर में ऑटो चलाता है। उनके चार बच्चे हैं। उनको वीरवार शाम करीब 4:30 बजे सूचना मिली कि गांव के ही सौरभ ने उनके बड़े बेटे रवि और भांजे बरसत गांव के पीयूष पर खेत के कोठरे में हमला कर दिया है। वह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा तो उनका बेटा रवि और भांजा पीयूष खून से लथपथ हालत में पानी की हौदी के पास पड़े हैं। पीयूष दिवाली और भैया दूज पर गढ़ी बैशक आया था। सनौली थाना की पुलिस सूचना मिलते ही एफएसएल की टीम के साथ पहुंची।
पुलिस की प्रथम दृष्टया में सामने आया कि गढ़ी बैशक में वीरवार शाम को शौरभ (20) और गांव के रवि और उनकी बरसत गांव निवासी बुआ का लड़का प्रियांशु खेत में शराब पी रहे थे। तीनों दोस्तो में किसी बात पर कहासुनी हो गई। शौरभ ने अपने रवि और प्रियांशु पर कस्सी से हमला कर दिया। वह दोनों को घायलावस्था में छोड़ बाइक लेकर पानीपत की तरफ भाग खड़ा हुआ। वह चंदौली गांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक की बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें शौरभ की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घायलो को अस्पताल में दाखिल कराया। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं शौरभ के शव को पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया हैं।
गढ़ी बेशक गांव में एक युवक ने दो युवकों को कस्सी से हमला कर घायल कर दिया है। आरोपी की भागते समय बाइक ट्रक से टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, घायलों का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
-वेदपाल, प्रभारी, थाना पुलिस सनौली।