मौके पर जांच के लिए पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुरी कॉलोनी के दोहरे हत्याकांड में वारदात के तीसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले रखा है लेकिन किसी को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं, थाना प्रभारी से लेकर आला अधिकारी तक चुप्पी साधे हुए हैं।
बुधवार रात करीब 8:30 बजे फतेहपुरी कॉलोनी में रंजिश के चलते दो पक्षों में झगड़ा हो गया था। सुमित (21) की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि दूसरे पक्ष ने निगम के चालक मनीष (37) की फरसे से काटकर हत्या कर दी थी। सुमित के पिता विक्की ने मनीष के भाई सहित पांच आरोपियों तो मनीष के भाई ने सुमित के माता-पिता, भाई, ममेरे भाई सहित 10 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया है कि चार संदिग्ध युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया हुआ है। जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।