फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में दुकानों पर इस्तेमाल हो रही थी घरेलू गैस, 12 सिलिंडर जब्त

विज्ञापन
34-खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने रोहतक के सांपला में दुकानों से जब्त किए घरेलू गैस सिलिंडर।
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सोमवार को एसडीएम उत्सव आनंद के निर्देश पर खाद्य एवं पूर्ति विभाग और तहसीलदार की टीम ने कस्बे के अलावा हसनगढ़ में छापा डालकर 12 घरेलू सिलिंडर जब्त किए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा घरेलू गैस सिलिंडर का इसतेमाल होता मिला तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सांपला में गैस एजेंसी पर सुबह 6 बजे से देर शाम तक उपभोक्ताओं की लाइन लगी रहती है। दोपहर को टीम को बेरी रोड बाजार, खरखौदा मार्ग, दहकोरा मार्ग और हसनगढ़ में दुकानों पर घरेलू गैस सिलिंडरों का कॉमर्शियल इस्तेमाल होता मिला। सभी जब्त सिलिंडरों को एजेंसी में जमा करा दिया।
कालाबाजारी के चलते 250 रुपये प्रति किलो गैस बेची जा रही है। मजदूर बड़े सिलिंडरों के बजाय दो और पांच किलो के सिलिंडरों में ब्लैक में गैस भरवाने को मजबूर हैं। रामू ने बताया कि दो किलो गैस के लिए 500 रुपये चुकाने पड़े।
विज्ञापन

विभाग की टीम ने भी सोमवार को एक व्यक्ति के पास दो सिलिंडर पकड़े जो छोटे सिलिंडरों में ब्लैक में गैस भर रहा था। खाद्य एवं पूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर पवन धनखड़ ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी पर जरूरत के हिसाब से सप्लाई आ रही है और रूटीन में बुकिंग भी चल रही है। उपभोक्ता नियमानुसार ही सिलिंडर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें