फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को वितान और साहित्य ने उलझाया, व्याकरण रही आसान

विज्ञापन
01-आंबेडकर चौक ​स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं सीबीएसई हिंदी विषय की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।
विज्ञापन
रोहतक। सीबीएसई (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) 12वीं की हिंदी की परीक्षा में वितान किताब व साहित्य के प्रश्नों कठिन पूछे गए। विद्यार्थियों ने कहा कि व्याकरण के प्रश्न बेहद सरल और आसान थे। सोमवार को 24 परीक्षा केंद्रों पर 4000 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौटे विद्यार्थियों ने कहा कि प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे। साहित्य और वितान पुस्तक से पूछे गए प्रश्न काफी कठिन और घुमावदार रहे। उन्होंने कहा कि पत्र में अभिव्यक्ति और माध्यम व व्याकरण के प्रश्न अपेक्षाकृत आसान और सीधे थे जिससे अंक बढ़ाने में मदद मिलेगी।

शिक्षिका के पढ़ाए पाठ्यक्रम से ही पेपर में प्रश्न पूछे गए थे। शिरीष के फूल अध्याय से अधिक प्रश्न आए थे। अभिव्यक्ति माध्यम के प्रश्न का जवाब देने में थोड़ी परेशानी हुई।-आर्यन परमार।
विज्ञापन

-

अभिव्यक्ति माध्यम से रेडियो नाटक पाठ से जुड़े प्रश्न आए थे जिनका आसनी से उत्तर लिखा। पेपर में साहित्य आधारित प्रश्न कठिन लगे। - शौर्य।
-

पेपर में अपठित गद्यांश मुश्किल आए थे। व्याकरण के प्रश्न सबसे आसान दिए थे। मेरे अभी तक सभी पेपर सही हुए हैं। वितान पुस्तक के प्रश्न भी कठिन थे।- हर्षप्रीतकौर।


एनसीईआरटी व वीडियो के माध्यम से हिंदी विषय की तैयारी की थी। पढ़े हुए सिलेबस के अनुसार पेपर बहुत आसान आया था। कविताओं के प्रश्न सरल थे। - आयुष।

01-आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं सीबीएसई हिंदी विषय की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।

01-आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं सीबीएसई हिंदी विषय की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।

01-आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं सीबीएसई हिंदी विषय की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।

01-आंबेडकर चौक स्थित मॉडल स्कूल में 12वीं सीबीएसई हिंदी विषय की परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें