फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ठंड बढ़ने के साथ ही डॉग बाइट के मामलों घटे

Sun, 23 Nov 2025 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो संख्या:51- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में रेबिज का टीका लगवाता मरीज--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्दी का मौसम शुरू होने से अब डॉग बाइट के मरीजों में कमी आने लगी है। इस माह 23 दिनों में 112 मरीजों को एंटी रैबीज की वैक्सीन लगाई गई हैं जबकि गत माह में मरीजों की संख्या 150 पार थी।
विज्ञापन

शहर स्थित नागरिक अस्पताल में अब प्रतिदिन लगभग 12 मरीज एंटी रैबीज वैक्सीन लेने पहुंच रहे हैं। अगर डॉग बाइट की औसत निकालें तो हर दिन करीब पांच मरीज अस्पताल में आ रहे हैं।

बता दें कि सर्दी का मौसम शुरू होने से कुत्तों में आक्रामक हार्माेन में कमी आने लगती है। अब ठंड का मौसम शुरू होने से कुत्तों में आक्रामकता कम हो रही है। इसके कारण नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है।
विज्ञापन

उस दौरान प्रतिदिन डॉग बाइट के 8 मरीज वैक्सीन लेने के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंच रहे थे। इन मरीजों में चूहे, बिल्ली, बंदर, कुत्ते आदि के काटने के मरीज हैं। इनमें से बिल्ली के मरीज अधिक आ रहे हैं। मरीजों को चार डोज पूरी करनी होती हैं।
शहर में भी अब कुत्तों के काटने के मामले कम हो रहे हैं। लोगों में भी जागरूकता आ रही है। एसएमओ डॉ. जयप्रकाश ने कहा कि पालतु जानवरों से खेलते समय उनकी आक्रामकता का विशेष ध्यान रखें। खेलते समय कुत्ते व बिल्ली आक्रामक हो जाते हैं और खेल के दौरान भी नाखून या दांतों से खरोंच लगा देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें