फोटो नंबर-02अग्रवाल सभा से प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु। स्रोत-संस्था
नारनौल। प्रभात फेरी संगठन की ओर से हर रविवार को निकाली जाने वाली प्रभात फेरी रविवार सुबह अग्रवाल सभा परिसर से प्रारंभ हुई। प्रभात फेरी में यजमान हरीश गर्ग, पूजा गर्ग एवं उनके परिवार ने भाग लेकर ठाकुरजी का पूजन किया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की मधुर धुन पर भक्तों ने झूमते हुए ‘राधे-राधे’ का नाम जाप किया जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास का संचार हुआ। प्रभात फेरी जब काठमंडी, राजीव चौक और नई मंडी से होकर गुजरी, तो ऐसा प्रतीत हुआ मानो वृंदावन की गलियों में राधा रानी के भक्त झूम रहे हों। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी भक्त भक्ति रस में डूबे अपने इष्टदेव से सुख, स्वास्थ्य और सुरक्षा की प्रार्थना करते दिखाई दिए। संवाद