फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर का बेटा, सिविल अस्पताल के तीन चिकित्सक कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार रोड पर शुक्रवार की रात कार की टक्कर से मदीना के बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जो हलवाई का काम करता था, जबकि उसका भाई घायल हो गया। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, मदीना कोरसान निवासी मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार की रात करीब 11 बजे उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई। उसने बड़े भाई 36 वर्षीय अशोक को बताया। अशोक और वह बाइक पर सवार होकर पीजीआई आ रहे थे। रास्ते में जब गांव से निकलकर आकाशवाणी केंद्र के पास पहुंचे तो पीछे से आई कार के चालक ने बाइक को साइड मार दी। हादसे में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। अशोक सड़क पर जा गिरा। उसके सिर व मुंह पर गहरी चोटें आईं, जबकि वह कच्चे में सड़क किनारे जा गिरा। अशोक की गंभीर चोट के चलते मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें