फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक एक बार फिर बार के सरताज

Fri, 23 Dec 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एडवोकेट दीपक कुंडू को फिर मिली बार की चौधर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एडवोकेट दीपक कुंडू एक बार फिर जिला बार एसोसिएशन के सरताज बन गए। कुंडू ने अपने प्रतिद्वंद्वी उमेश भारद्वाज को  381 वोटों से हराकर बार की चौधर अपने नाम की। यह दीपक कुंडू की लगातार दूसरी जीत है। बार एसोसिएशन का चुनाव वीरवार को हुआ और शाम को इसके परिणाम जारी किए गए। बार उप प्रधान के पद पर जय प्रकाश, महासचिव के पद पर सुमित बुधवार और सह सचिव के पद पर सीमा दूहन ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सुबह आठ से शाम पांच बजे तक बार चुनाव का मतदान हुआ। इसके दो घंटे बाद जैसे ही बार चुनाव के प्रधान पद का परिणाम सामने आया तो वकील साथियों ने दीपक कुं डू को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कंधों पर उठा लिया। इसके बाद कुंडू के समर्थकों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। समर्थकों की खुशी के नारों से हाउस गुंज उठा। फिर अन्य प्रत्याशियों की जीत के नतीजे आने के बाद उनके समर्थकों ने भी जीत की खुशी मनाई।
 
मतदान के दौरान हुई नोकझोंक

वैसे तो बार चुनाव की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण निपटी, लेकिन बीच बीच में कई बार प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच हल्की नोकझोंक हुई। सुबह करीब ग्यारह बजे फर्जी वोटिंग को लेकर जब प्रधान पद के प्रत्याशी उमेश भारद्वाज हाउस में जाने लगे तो निर्वाचन अधिकारियों ने रोक लिया। यहां पर दोनों प्रधान प्रत्याशियों के बीच बहस हो गई। मगर निर्वाचन अधिकारियों के समझाने के बाद मामला शांत हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के कड़े इंतजाम रहे।
विज्ञापन


लगातार रही कुंडू की बढ़त, बीच में पिछड़े भी

वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से वर्तमान बार प्रधान दीपक कुंडू लगातार बढ़त बनाए हुए थे। हालांकि बीच बीच में उमेश भारद्वाज ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। मगर अंतिम समय में कुंडू फिर उमेश से आगे निक ल गए। इसके बाद वे पिछड़े नहीं। सभी पदों के प्रत्याशी अपने समर्थन में मतदान कराने के लिए दिनभर बूथ के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहे। इतना ही नहीं कुछ प्रत्याशी तो वरिष्ठ वकीलों को मतदान के लिए उनके घर से लेकर आए और मतदान के बाद वरिष्ठ वकीलों को उनके घर छोड़ा। इसके अलावा प्रत्याशियों ने सोशल मीडिया के जरिये भी अपने समर्थन में वोट करने की अपील की।

23 वोट हुई कैं सिल, एक निकली फर्जी

मतदान के दौरान कुछ वोटों को कैंसिल भी किया गया। निर्वाचन अधिकारी ओपी चाहर ने बताया कि कुछ खामियां होने के कारण महासचिव की 13 और सहसचिव की 10 वोट को रद्द किया गया। उन्होंने बताया कि पूरे मतदान में एक फर्जी वोट सामने आई। एक लड़की को प्रधान पद के लिए फर्जी वोट करते हुए पकड़ा गया। बाद में निर्वाचन अधिकारियों ने उसे सख्त हिदायत देकर वोटिंग कराए बिना ही बाहर भेज दिया।


यह बार, एकता और 36 बिरादरी की ऐतिहासिक जीत है। मेरा कभी किसी से कोई मुकाबला था ही नहीं। मेरे द्वारा बार के लिए कराए गए कार्यों से जीत को लेकर मैं आश्वस्त था। जल्द ही बार में चैंबरों की समस्या खत्म कर दी जाएगी। 192 नए चैंबर बनाए जाएंगे। साथ ही पार्किंग की समस्या से भी वकील साथियों को निजात दिलाई जाएगी। इन दोनों मुद्दों पर कल से काम शुरू कर दिया जाएगा।
दीपक कुंडू, नव निर्वाचित जिला बार एसोसिएशन  प्रधान

चुनाव परिणाम आने के बाद मुझे किसी से कोई शिकायत नहीं है। हालांकि कुछ हद तक फर्जी मतदान भी हुआ है।
उमेश भारद्वाज, प्रधान पद पर हारे प्रत्याशी
 
यह बार एसोसिएशन की जीत है। मेरा साथ देने वाले सभी वकीलों का आभार जताता हूं। अब वकीलों की समस्याओं को दूर करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
जय प्रकाश, जिला बार एसोसिएशन उप प्रधान।

वकीलों ने मुझ पर जो भरोसा जताया है उसके लिए सभी का आभारी हूं। वकीलों की जो भी समस्या होगी उसे जल्द खत्म करने का मिलकर प्रयास  किया जाएगा। सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।
अमित बुधवार, जिला बार एसोसिएशन महासचिव।

वकील साथियों की उम्मीद पर खरी उतरूंगी। हमारी प्राथमिकता वकीलों के लिए चैंबर और पार्किं ग की व्यवस्था करना होगा। इसके अलावा बार को आधुनिक बनाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

सीमा दूहन, जिला बार एसोसिएशन सह सचिव


किसको कितने वोट मिले-

प्रधानी पद
प्रत्याशी नाम        वोट मिले
दीपक कुंडू           948
उमेश भारद्वाज      567
जीत का अंतर      दीपक कुंडू  381 वोटों के अंतर से जीते

उप प्रधान पद
प्रत्याशी नाम        वोट मिले
अनिल स्वामी        305
अशोक कुमार खत्री   207
दीपक हुड्डा         423
जयप्रकाश           582
जीत का अंतर       जय प्रकाश 159 वोटों के अंतर से जीते

महा सचिव पद
प्रत्याशी        वोट मिले
सत्यवान रंगा    412
सुमित बुधवार    606
वीरेंद्र अहलावत    500
जीत का अंतर    सुमित बुधवार 106 वोटों के अंतर से जीते

सह सचिव पद
प्रत्याशी        वोट मिले
रिंकी भटनागर    465
सीमा दुहन       1056
जीत का अंतर   सीमा दूहन  591 वोटों के अंतर से जीती
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें