फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में बदली जाएंगी जर्जर तार, नई केबल से नहीं आएंगे फॉल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। कस्बे में जर्जर तार, पोल से सप्लाई होने की वजह से अक्सर फाॅल्ट हो जाता है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए बिजली निगम ने जर्जर तार व पोल बदलने का काम शुरू कर दिया है। नई केबल लगाई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध गति से बिजली आपूर्ति दी जा सकें।
विज्ञापन

सांपला नगर पालिका में विभिन्न क्षेत्रों में लगे बिजली के तार जर्जर हो गए हैं। इसके कारण आए दिन फाॅल्ट हो रहे हैं। कई स्थानों पर पोल भी जर्जर हो गए हैं। इसकी वजह से कई बार पोल टूटने से बिजली सप्लाई बंद हो जाती है। इन समस्याओं से उपभोक्ताओं को निजात दिलाने के लिए विद्युत निगम ने जिन-जिन क्षेत्रों में ज्यादा समस्या है, वहां जर्जर तार और पोल को बदलने का काम शुरू कर दिया है। इससे कस्बे की करीब 22 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।
14 करोड़ होंगे खर्च
केंद्र सरकार की तरफ से कस्बे में बिजली का नवीनीकरण किया जा रहा है। कस्बे में इस सुधार पर करीब 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 9 मीटर लंबे 350 पोल लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील है कि लाइन में सुधार करते समय बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ती है, वे इस दौरान विभाग का सहयोग दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेंद्र सिंह मोर, एसडीओ बिजली निगम सांपला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें