फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ओस की बूंदे बारिश की तरह बरसी; केजीपी व केएमपी पर वाहनों की रफ्तार थमी, आगे ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 02 Feb 2024 10:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

हरियाणा में मौसम लगातार परिवर्तनशील है। कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। कोहरे की वजह से दृश्यता भी 10 मीटर तक रही। वहीं, मौसम विभाग 3, 4 व 5 फरवरी को बारिश की संभावना जता रहा है।
विज्ञापन
ओस की बूंदों से सड़कें गीली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में सुबह घना कोहरा छाया रहा। हल्की बूंदाबांदी के कारण सुबह सड़कें गीली मिली। न्यूनतम तापमान 11 डिग्री व अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने की उम्मीद है। दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। शनिवार को हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की जा रही है। फरवरी माह के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन


नारनौल में शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से वाहन चालकों की गति पर ब्रेक लग गया। नारनौल में  9.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग 3, 4 व 5 फरवरी को बारिश की संभावना जता रहा है।

झज्जर में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। ओस की बूंदे बारिश की तरह बरस रही हैं। कोहरे की वजह से दृश्यता भी 10 मीटर तक रही। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम  8.4 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


सोनीपत में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण नेशनल हाईवे समेत केजीपी और केएमपी पर वाहनों की रफ्तार थम गई है। वाहन चालक कतार में चल रहे हैं। सुबह आठ बजे तक दृश्यता 20 मीटर रही। उसके बाद वाहन चालकों को थोड़ी राहत मिली और दृश्यता 50 मीटर तक पहुंच गई। न्यूनतम तापमान भी 9 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिससे कड़ाके की ठंड से राहत मिली है।

वहीं, बहादुरगढ़ में भी शुक्रवार को सुबह के समय घना कोहरा रहा। दृश्यता 20 मीटर रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, महेंद्रगढ़ में सुबह घने कोहरे के साथ दिन की शुरुआत हुई। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दृश्यता 20 मीटर रही।

मौसम परिवर्तनशील रहेगा

रेवाड़ी में आसमान में बादल छाए हुए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंड भी काफी पहले की तुलना में बढ़ चुकी है। बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है। वीरवार को भी मौसम की स्थिति इसी प्रकार की रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी। 

फतेहाबाद में हल्की धुंध छाई हुई है। सुबह के समय अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

भिवानी में बारिश के बाद सुबह मौसम में धुंध छाई हुई है हल्की बौछारों से सड़कों पर भी कीचड़ फैल गया है सुबह अधिकतम तापमान 17 डिग्री वैन्यनूतम तापमान 9 डिग्री बना हुआ है।

पानीपत में आसमान में सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। इन सबके बीच सुबह ही धूप निकल आई। लोगों ने दो दिन की बूंदाबांदी के बाद बढ़ी ठंड से कुछ राहत महसूस की है।अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 पास डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने दिन में भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

अंबाला में सुबह मौसम साफ होने पर धूप निकली, लेकिन 8.30 बजे बजे फिर से बादल छा गए। जिससे शीतलहर के साथ ठंड बढ़ गई। आज भी हल्की बारिश होने की संभावना है।

कुरुक्षेत्र में मौसम में फिर बदलाव हुआ है। आज कोहरा नहीं रहा तो सुबह करीब नौ बजे हल्की धूप निकली, जिसके बाद फिर बादल छा गए तो ठंड भी बढ़ गई। अधिकतम 16 तो न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान है। दिन में और भी ठंड बढ़ने के आसार है।

हिसार में सुबह बादलवाही के साथ कोहरा छाया रहा। इस दौरान शहर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर चंद्र मोहन के मुताबिक आज रात को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से तीन वह चार फरवरी को बारिश की संभावना रहेगी।
विज्ञापन

कैथल में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

कैथल में वीरवार को बारिश के बाद शुक्रवार सुबह के समय फिर से घना कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता महज 20 मीटर रही। इस कारण सड़कों पर वाहन चालकों ने परेशानी झेली। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यमुनानगर में आज सुबह से ही मौसम साफ है। धूप निकली हुई है। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। एक दिन पहले जिले में बिलासपुर, साढ़ौरा,  प्रतापनगर व छछरौली क्षेत्र में काफी ओलावृष्टि हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें