फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा बालकनाथ के दर्शन को उमडे़ श्रद्धालु

विज्ञापन
अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में आयोजित वार्षिक मेले में लगी श्रद्धालुओं की भीड़ । संवाद
विज्ञापन
रोहतक। वर्षों से बाबा मस्तनाथ मठ अस्थल बोहर में चली आ रही परंपरा के अनुसार शुक्रवार को मेले के अंतिम दिन बाबा बालकनाथ योगी अपनी खास पोशाक में भक्तों को आशीर्वाद दिया। बाबा ने संडील वेलवेट के गाउन व पीर वाली टोपी पहनी हुई थी, इसमें मीनाकारी है और मोती व शीशे जडे़ हुए हैं। यह परिधान मठ में संभाल कर रखा जाता है और इसे साल में एक दिन फाल्गुन की नवमी पर ही निकाला जाता है। मान्यता है कि इस पोशाक में पीठाधीश्वर में सभी बाबा मस्तनाथ के दर्शन करते हैं।
विज्ञापन

मठाधीश बालकनाथ योगी ने बताया कि पोशाक में बाबा मस्तनाथ का आशीर्वाद है कि साल में एक दिन भक्त उनके दर्शन कर सकेंगे। वह स्वयं परिधान पहनने वाले व्यक्ति में विराजमान होते हैं। शुक्रवार को सुबह से वह बाबा मस्तनाथ की समाधि पर रहे। यहां पर उनके अलावा सबला रहबरी समाज के लोग भी मौजूद रहे। रहबरी समाज बाबा मस्तनाथ को अपना इष्ट देव मानता है। इसके बाद वह बाहर अपनी गद्दी पर बैठे। उन्होंने बताया कि नाथ संप्रदाय के 12 पंत हैं, इसमें एक पंत का मुख्यालय बाबा मस्तनाथ मठ है। बाबा मस्तनाथ की स्मृति में मठ परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के अंतिम दिन लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। सुबह चार बजे से ही मठ परिसर में बाबा के समाधि स्थल के दर्शनों के लिए भक्तों की लंबी कतार नजर आई। श्रद्धालुओं ने काला कंबल व प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
महंत बालक नाथ योगी सुबह 11 बजे गद्दी पर विराजमान हुए और दोपहर दो बजे तक श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन दिए। शाम के समय महंत बालक नाथ योगी छह बजे गद्दी पर विराजमान हुए और रात नौ बजे तक श्रद्धालुओं को दिव्य दर्शन में आशीर्वाद दिया। मेले में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मिनिस्टर अनुराग ठाकुर ने शिरकत की। दूर-दूर से आए नेता व वीआइपी ने मत्था टेक विश्व शांति के लिए दुआ मांगी। साथ ही उन्होंने दंगल में पहलवानों का हाथ मिलवाकर खेल की शुरुआत करवाई। मेले के अंतिम दिन रोहतक के विभिन्न बैंड की धुन पर नागा साधुओं ने जमकर नृत्य किया। दूर-दराज से आए भक्तों ने जमकर खरीददारी की और गगनचुंबी व खतरनाक झूलों का आनंद लिया। वहीं धूने पर आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। मठ में दिनभर ढोल नगाड़े, बैंड व शहनाई की गूंज माहौल को भक्ति मय बनी रही।
विज्ञापन

भोला कासनी ने जीती 1 लाख 11 हजार की कुश्ती
दंगल में 1 लाख 51 हजार की 3 कुश्ती करवाई। इसमें दो कुश्ती बराबर रही। तीसरी में भोला कासनी ने 1 लाख 11 हजार की कुश्ती जीती और हारने वाले काला सिसाना को भी 40 हजार का इनाम दिया गया। उमेश और मोनू के बीच हुई कुश्ती बराबर रही। अजय गुर्जर और तराना के बीच हुई कुश्ती भी बराबर रही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भोला कासनी को इनाम देकर सम्मानित किया। अन्य सभी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
ये मौजूद रहे
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, अरविंद शर्मा सांसद रोहतक, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, सुनीता दुग्गल सांसद सिरसा, राजेश दुग्गल एसपी, नरेंद्र खीचड़ सांसद झुंझुनू, मनीष ग्रोवर पूर्व मंत्री, विवेक राव आर्किटेक्ट गुड़गांव, ईश्वर सिंह यादव पूर्व प्रधान मुंडावर, भारत भूषण बतरा विधायक रोहतक, वर्तमान जिला पार्षद मुंडावर, बलवान सिंह यादव जिला अध्यक्ष अलवर उत्तर, जयराम जाटव पूर्व एमएलए अलवर ग्रामीण, महेंद्र यादव पूर्व पार्षद अलवर, राजेश दुग्गल एसपी, मेधा भूषण एसपी रोहतक, डॉक्टर दिनेश यादव खैरथल, रमेश खीच कठूमर अलवर, रामनिवास थानेदार बनवाड़ा कलाम, अध्यक्ष बाबा खेतानाथ गौशाला मुंडावर, सुखवंत सिंह भाजपा प्रत्याशी रामगढ़, सीमा त्रिखा विधायक बड़खल फरीदाबाद, सतीश वत्स डायरेक्टर आकाशवाणी रोहतक, रणधीर सिंह कापडीवास भाजपा नेता सतीश नांदल व अन्य।

रोहतक अस्थल बोहर स्थित बाबा मस्तनाथ मठ में वार्षिक मेले आयोजित दंगल में दम खम दिखते पहलवान। संवा?

श्री बाबा मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालक नाथ। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें