फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ग्रैप दो की पाबंदियां लागू फिर भी सरकारी भवनों में जलाया जा रहा कूड़ा

Wed, 29 Oct 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
28जेएनडी29: नागरिक अस्पताल के नए भवन के पीछे कूड़े में लगाई गई आग। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में ग्रैप दो की पाबंदियां लागू होने के बाद भी शहर की हवा दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। इसी बीच सरकारी भवनों में कूड़ा उठान की बजाय जलाने के मामले सामने आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। वहीं राहगीरों भी घर से बाहर मास्क लगाकर निकल रहे हैं। मंगलवार को 300 से ज्यादा एक्यूआई का स्तर रहा।
विज्ञापन

लगातार बढ़ रहे एक्यूआई को लेकर प्रशासन गंभीर नहीं है। इसके चलते दो दिन पहले नरवाना में सिटी थाने के पीछे कूड़ा जलाया जा रहा था तो वहीं मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल में नए भवन के पीछे कूड़ा जलाया जा रहा था। इससे दो दिन पहले भी अस्पताल में इसी जगह कूड़े में आग लगाई गई थी।
इस तरह से प्रशासनिक भवनों में पर्यावरण का ध्यान नहीं रखने से एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है। इससे आमजन को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और श्वसन संबंधी समस्याएं हो रही हैं। अस्पताल में चिकित्सक लगातार लोगों को प्रदूषित पर्यावरण से बचने के लिए प्रेरित कर रहे हैं लेकिन परिसर में जलाए जाने वाले कूड़े पर नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन

इसके चलते खासकर बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा रोगियों के की संख्या अस्पताल में बढ़ी हुई है। जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार जिले में एक सप्ताह पहले 21 अक्टूबर को एक्यूआई 421 तक पहुंच गया था जोकि अब 300 के आसपास है।
आंखों में जलन व सांस के बढ़े मरीज
अस्पताल में चर्म रोग, आंखों में जलन व सांस के रोगियों की ओपीडी 350 से अधिक पहुंच गई है। हालांकि यह पहले से अधिक है। अभी तक प्रशासन ने भी प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप दो के नियमों की कठोरता से पालना के लिए काम नहीं किया।
वर्जन
जिले में प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। हवा की गति कम होने से प्रदूषण कम नहीं हो रहा। इसके अलावा प्रदूषण कम करने के सभी प्रयास किए जा रहे हैं। जहां पर भी लोग कूड़ा या अन्य अवशिष्ट पदार्थ जला रहे हैं। उनको समझाया जा रहा है। -अनिल कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एसडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें