फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रात को ब्रश नहीं करने से बढ़ रहीं दांतों की बीमारियां

Fri, 21 Mar 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20सीटीके18-राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नागरिक अस्पताल में लोगों को
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से राष्ट्रीय मुख स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। ओरल हेल्थ और ओरल हाइजीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लोगों को मुंह की सफाई के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने डिसपेंसरी, पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किए। अर्पण स्कूल, स्लम एरिया व ईंट भट्ठाें पर भी दंत चिकित्स शिविर आयोजित किए गए। लोगों को जांच के साथ टूथब्रश भी बांटे गए।

सिविल सर्जन डॉ. रमेश चंद्र ने खाने-पीने की गलत आदतें, दांतों की बीमारियाें की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रात के समय ब्रश न करना दांतों की बीमारियों की बड़ी वजह है। यही वजह है कि अस्पतालों में दंत चिकित्सकों की ओपीडी में रोजाना 100 से 125 मरीज पहुंच रहे हैं। समय पर सफाई न करने से लोगों के मसूडे कमजोर हो रहे हैं व पायरिया के शिकार हो रहे हैं। तंबाकू खाने से मुंह के कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं। उपसिविल सर्जन डॉ. अंजलि अरोड़ा का कहना है कि अगर समय पर दांताें की सफाई की जाए और खासकर रात को सोने से पहले ब्रश किया जाए तो दांतों संबंधित बीमारियां होने का खतरा न के बराबर रह जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें