फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंटल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय राष्ट्रीय दंत आयोग के अध्यक्ष नियुक्त

Tue, 10 Feb 2026 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31-प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी।
विज्ञापन
रोहतक। पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज (पीजीआईडीएस) के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी को राष्ट्रीय दंत आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

कहा, देश के सभी डेंटल काॅलेजों में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान कराने की प्राथमिकता रहेगी। यदि हमारी शिक्षा उच्च स्तर की होगी तो विदेश में भी भारतीय डेंटल चिकित्सकों को भी प्राथमिकता मिलेगी व देश का नाम विश्व में चमकेगा।
स्वास्थ्य विज्ञान विवि के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल ने डाॅ. संजय तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि यह नियुक्ति उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव, अकादमिक योगदान, दंत चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए की गई है। डाॅ. हरनीत सिंह ने कहा कि डॉ. संजय तिवारी ने 1993 में पीजीआईडीएस में ज्वाॅइन किया था। 2006 में प्रिंसिपल के पद पर पदोन्नत हुए। उनके नेतृत्व में पीजीआईडीएस ने शैक्षणिक, शोध और चिकित्सकीय सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन

संस्थान में आधुनिक तकनीकों की शुरुआत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व रोगी सेवाओं के विस्तार में भी उनका योगदान रहा है। वह 1999 से कंजरवेटिव डेंटिस्ट्री एंड एंडोडोंटिक्स विभाग के सीनियर प्रोफेसर एवं प्रमुख हैं।
डॉ. तिवारी ने अपने कार्यकाल में 50 से अधिक पोस्टग्रेजुएट छात्रों को मार्गदर्शन दिया है। उनका एच इंडेक्स 29 और आई दस इंडेक्स 47 है। वह किंग्स कॉलेज लंदन में कॉमनवेल्थ फेलो के रूप में प्रशिक्षित हैं और एंडोडोंटिक माइक्रो सर्जरी में विशेषज्ञता रखते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें