फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित रहने वालों को मिला मौका, एमडीयू के डिस्टेंस में लें एडमिशन

Sun, 07 Aug 2016 02:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
एमडीयू - फोटो : file photo
विज्ञापन
यदि आप यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिले से वंचित रह गए हैं तो घबराइए नहीं। आपके पास एडमिशन का एक और मौका है। आप डिस्टेंस के माध्यम से यूजी और पीजी कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डिस्टेंस एजूकेशन सेंटर में सोमवार से प्रॉस्पेक्ट्स जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


एमडीयू के डिस्टेंस एजूकेशन सेंटर के डायरेक्टर प्रो. कुलदीप छिकारा ने बताया कि कोई भी छात्र डिस्टेंस में एडमिशन ले सकता है। इस संबंध में प्रॉस्पेक्ट्स तैयार कर लिया गया है। पहले एक अगस्त से एडमिशन की तैयारी थी, लेकिन तकनीकी कारणों के चलते देरी हो गई। सोमवार से दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

केंद्र से यूजी और पीजी के बीए, बीकॉम, एमए हिंदी, एमए संस्कृत, एमए पॉलिटिकल साइंस, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, इंग्लिश, इकोनॉमिक्स, मैथेमेटिक्स और एमकॉम सहित 13 कोर्स संचालित किये जाते हैं। सितंबर के मध्य तक बिना लेट फीस के एडमिशन होंगे। अक्तूबर और नवंबर में 500 रुपये लेट फीस और दिसंबर में 1000 रुपये लेट फीस के साथ दाखिले हो लिए जा सकते हैं। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि एमडीयू के डिस्टेंस एजूकेशन सेंटर में हर साल लगभग 70 हजार छात्र एडमिशन लेते हैं। पिछले वर्ष डिस्टेंस की मान्यता के संबंध में काफी जद्दोजहद हुई थी, लेकिन इस बार यूनिवर्सिटी के प्रयास के चलते सत्र के शुुरुआत में ही डिस्टेंस की मान्यता को हरी झंडी मिल गई थी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें