फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेंगू का दोहरा शतक, 11 मरीजों की पहचान हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शुक्रवार को 11 मरीजों की पहचान के साथ डेंगू ने अपना दोहरा शतक लगा लिया है। जिले में अब तक 203 डेंगू मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा 37 लोगों को लार्वा मिलने पर नोटिस थमाया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जिले में डेंगू के 11 और मरीज मिले हैं। माड़ौदी, बहुअकबरपुर, मकड़ौली खुर्द, बलम, कबूलपुर, संजय नगर, किलारोड, आदर्श नगर, सलारा मोहल्ला, सुनारिया चौक, गोपाल कॉलोनी शामिल हैं। इन सभी जगह एक-एक मरीज मिला है। इनमें से छह मरीज ग्रामीण क्षेत्र व पांच मरीज शहरी क्षेत्र में मिले हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू का आंकड़ा 203 पहुंच गया है। सरकारी अस्पताल से 132 और निजी संस्थाओं से 71 डेंगू केस मिले हैं। इनमें 115 पुरुष व 87 महिला मरीज हैं।
लोगों को जागरूक बनने के लिए किया प्रेरित
नोडल अधिकारी डॉ. कपिल गुप्ता, सुपरवाइजर बसंत शर्मा, नरेंद्र नरवाल, हरिओम शर्मा, स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुकेश नैनकवाल, रविंद्र, राजेश, अनिल मलिक, हंस राज, प्रदीप कुमार इंसेक्ट कलेक्टर प्रदीप कुमार, सोनिया और एचएसआई विद्यार्थी, डेली ब्रिडिंग चेकर ने गोहाना अड्डा के पास संजय कॉलोनी का दौरा किया। यहां डेंगू पॉजिटिव मरीज के परिवार व आस पास के लोगों से संपर्क कर उन्हें मच्छर जनित रोगों के प्रति जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वर्जन:
डेंगू केस व लार्वा लगातार मिल रहा है। नवंबर माह सीजन का अंतिम माह है। इसमें सभी का सतर्क रहना जरूरी है। अपने घर या आस पास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, बाहर आने जाने पर विशेष ध्यान रखें, जमा पानी में काला तेल डालें, फ्लॉवर पॉट, पक्षियों के बर्तन समय पर खाली कर साफ करें।
विज्ञापन

- डॉ. अनिल बिरला, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें