फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की उठाई मांग

Mon, 23 Jun 2025 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 4विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते आंबेडकर प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। आंबेडकर प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के पदाधिकारियों ने रविवार को रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात कर उन्हें मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें पदोन्नति में आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से की गई है।
ज्ञापन में हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग में ऑनलाइन ट्रांसफर नीति लागू करने, विद्यार्थियों को समय से छात्रवृति देने, वंचित व अन्य अनुसूचित जाति के रिक्त पदों को शीघ्र भरने, प्रमोशन में रिजर्वेशन लागू करने और एचकेआरएन में आरक्षण लागू करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने आंबेडकर प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है।
विज्ञापन

इस मौके पर एसोसिएशन के प्रधान राजकीय महाविद्यालय तावडू के प्रो. सूबे सिंह जाटव, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनु कुमार भांडोरिया, राजकीय महाविद्यालय कोसली के सहायक प्रोफेसर डॉ. मंजीत सिंह, यशपाल और जगबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें