फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिजली निगम के जेई की संदिग्ध हालात में मौत, भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
22सीटीके43 : मृतक राजबीर सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहतक। गांव किलोई में बिजली निगम के जेई की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने अपने देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शारदा देवी ने बताया कि उनका पति राजबीर सिंह बिजली निगम में जेई था, जो झज्जर जिले के गांव नूना-माजरा में तैनात था। 19 जून को रात आठ बजे उसने फोन करके बताया कि उसके भाई अशोक ने गांव किलोई में लात-घूसे मारे। उसकी आंख के पास त्वचा नीली पड़ गई है। वह किलोई में पहुंची और पति राजबीर सिंह को अस्पताल में ले गई, जहां से पीजीआई रेफर कर दिया।
पुलिस पीजीआई में उनके पति का बयान लेकर चली गई। डॉक्टरों ने उसके पति को छुट्टी दे दी। वह उसे ऑटो में गांव किलोई ले गई, जब गली में उतारने लगी तो एकदम बेहोश हो गए। चारपाई पर लौटाया तो वह दम तोड़ चुके थे। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर कॉल की।
विज्ञापन


आर्य समाज मंदिर में किया था प्रेम विवाह
शारदा ने पुलिस को बताया कि 2022 में उसने राजबीर सिंह से दिल्ली के रोहणी स्थित सेक्टर 14 में आर्य समाज मैरिज वैदिक मंडल में विवाह किया था। पिछले सात-आठ माह से राजबीर उसके पास दिल्ली के प्रहलादपुर गांव में सात-आठ माह से रह रहा था। शारदा का आरोप है कि किलोई गांव में राजबीर से उसके भाई अशोक ने मारपीट की। इसके कारण उसकी मौत हुई है।


रविवार को डॉक्टरों के तीन सदस्यीय पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। शरीर पर केवल आंख के पास चोट का निशान मिला। पीजीआई से छुट्टी के बाद अचानक मौत कैसे हुई, यह खुलासा विसरा जांच रिपोर्ट के बाद पता लग सकेगा। फिलहाल भाई के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार, प्रभारी थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें