फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला सरपंच को जातिसूचक गालियां के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Tue, 14 Jul 2026 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
07- रोहतक के लघु सचिवालय परिसर में एसपी को ​ज्ञापन देने पहुंचे मोखरा खास के ग्रामीण व सरपंच। सं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। मोखरा खास गांव की सरपंच मंजू बाला को जातिसूचक गालियां देने और काम में रुकावट डालने के मामले में बहुजन समाज के कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की है। बहुजन समाज के कार्यकर्ता मंजीत मेहरा के नेतृत्व में सोमवार को ग्रामीणों ने एसपी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ता मंजीत मेहरा ने बताया कि मंजू बाला 2022 में सरपंच बनी थीं। तब से गांव में छत्तीस बिरादरी में भाईचारा साथ है लेकिन गांव के 2-3 जातिवादी और गुंडा प्रवृत्ति के लोग इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे। मेहरा ने आरोप लगाया कि आरोपी आए दिन सरपंच और उनके परिवार को जातिसूचक गालियां देते हैं और काम में रुकावट डालते हैं। वह काली गाड़ी में आते हैं और चैलेंज करते हैं कि पूरी सरपंची नहीं करने देंगे। बीच में ही खत्म कर देंगे। पूरे परिवार को डर और भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एसपी से पहले भी कई बार मिलकर शिकायत दी गई और हर बार गिरफ्तारी का आश्वासन मिला लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी ने इस बार महम के डीएसपी को फोन कर कल तक आरोपियों को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। मंजीत मेहरा ने कहा कि अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो पूरे हरियाणा में कॉल करके आंबेडकर भवन पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सरपंच मंजू बाला सहित ग्रामीण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें