फोटो-19सीटीके36 जिले के खेतों से गुजरने वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पाइप लाइन के लिए मुआ
जिले के गांवों से गुजरने वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की तेल पाइपलाइन के लिए किसानों ने अधिक मुआवजे की मांग को लेकर बुधवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने भिवानी और सोनीपत की तर्ज पर मुआवजा बढ़ाने की मांग की है।
किसानों ने बताया कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की भूमिगत तेल पाइपलाइन पानीपत रिफाइनरी तक बनाई जा रही है। यह जिले के सीसर, महम, तीतरी, भरान, बहलंबा, निंदाना, खरक, लाखन माजरा गांवों के खेतों से होकर गुजरेगी। इसके तेल पाइपलाइन के लिए किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। कंपनी किसानों के खेतों में काम करना शुरू कर रही है।
किसानों को दिया जाने वाला मुआवजा भिवानी, सोनीपत से कम दिया जा रहा है। खेत ही किसान के गुजर बसर का सहारा होता है। इस प्रोजेक्ट के बाद किसान को काफी नुकसान होगा। इस मौके पर भराण, सीसर, महम, निंदाना, बलम्बा, बैंसी गांवों से किसान सभा प्रधान प्रीत सिंह, मनदीप मान, रणपत, भूपेंद्र, अजीत, बलवान सिंह, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।