फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविंद्र हत्याकांड : आरोपी पकड़ से दूर, कई लोगों को हिरासत में लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
महम थाना क्षेत्र के निंदाना गांव में रविंद्र उर्फ घपड़ा (35) हत्याकांड में अब चौथे आरोपी का नाम सामने आया है। मृतक के भाई ने निंदाना के ही बिजेंद्र को भी नामजद कराया है, जबकि पहले राजेश, सुनील और अरविंद का नाम सामने आया था और फिर बिजेंद्र पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हालांकि, आरोपी अभी काबू नहीं हो सके हैं, लेकिन आरोपियों के पांच नजदीकियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है।
रविंद्र हत्याकांड में तीन लोगों के नाम ही शिकायत दी थी, लेकिन बाद में चौथे आरोपी बिजेंद्र का नाम भी सामने आया। रविंद्र के भाई विजेंद्र की दूसरी बार शिकायत पर दो सगे भाई राजेश व अनिल एवं अरविंद के साथ बिजेंद्र को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपियों से पूछताछ के लिए उनके घर पर दबिश दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों के नजदीकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी है। यह वह लोग हैं, जिनके मोबाइल से हत्यारोपियों से अंतिम बार बात हुई थी।
विज्ञापन


आज पुलिस अधिकारियों के सामने खोला जाएगा मोबाइल
रविंद्र के शव के पास से मिले मोबाइल से हत्या का राज खुल सकता है। हालांकि, जो मोबाइल घटनास्थल से मिला था, वह रविंद्र का नहीं है। अब पुलिस को आशंका है कि जिस भी व्यक्ति का मोबाइल मौके से मिला है, उसी ने हत्या की है। अधिकारियों ने बताया कि मोबाइल खोलने के बाद हत्याकांड का खुलासा होने की उम्मीद है।

हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। हालांकि, कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वीरवार को मोबाइल को खोला जाएगा, उसके बाद ही हत्या का राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- सत्यपाल, थाना प्रभारी महम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें