फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में मिला फार्मेसी के छात्र का शव, महेंद्रगढ़ का रहने वाला है युवक

Mon, 26 Feb 2024 02:15 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बाबा मस्तनाथ विवि के हॉस्टल के कमरा नंबर 55 में महेंद्रगढ़ निवासी 25 वर्षीय हितेश रह रहा था, जो फार्मेसी का कोर्स करता था। उसका शव कमरे के अंदर पड़ा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक के बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय से फार्मेसी का कोर्स कर रहे छात्र का शव हॉस्टल के अंदर मिला है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है, अब परिजनों के आने के बाद ही पता लगेगा कि आखिर छात्र की मौत कैसे हुई। 

विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि बाबा मस्तनाथ विवि के हॉस्टल के कमरा नंबर 55 में महेंद्रगढ़ निवासी 25 वर्षीय हितेश रह रहा था, जो फार्मेसी का कोर्स करता था। उसका शव कमरे के अंदर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की सूचना परिजनों को दी। अब युवक की मौत कैसे हुई, यह तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें