फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में लगेंगे अत्याधुनिक तकनीक से युक्त सीसीटीवी कैमरे

Wed, 02 Mar 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों से बचकर कानून की आंखों में धूल झोंकने वाले अपराधी सावधान हो जाएं। जिला प्रशासन ने शहर में हुए इस उपद्रव से सबक लेते हुए इसका भी रास्ता ढूंढ निकाला है। नगर निगम शहर में बिना तार और हाई रेज्यूलेशन के करीब ढाई करोड़ की लागत के 29 नए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

अत्याधुनिक तकनीक से युक्त इन सीसीटीवी कैमरों को शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। नगर निगम ने शहरी स्थानीय निकाय को इसके लिए प्रपोजल भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही इस पर शीघ्र काम शुरू हो जाएगा। सभी सीसीटीवी कैमरों की मॉनिटरिंग पुलिस कंट्रोल रूम से होगी। 
पहले लगाए थे 40 कैमरेशहर में पहले करीब 40 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। कुछ सीसीटीवी कैमरों को छोड़कर ज्यादातर कैमरे खराब रहे। रही सही कसर पिछले दिनों हुए उपद्रव ने पूरी कर दी। उपद्रवियों ने शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों को तोड़ दिया। 
विज्ञापन

यहां लगेंगे सीसीटीवी कैमरेशहर में नगर विकास न्यास शीला बाइपास, दिल्ली बाईपास, पावर हाउस चौक, मेडिकल मोड, सुभाष चौक, अंबेडकर चौक, भिवानी बस स्टैंड, हिसारा रोड, कोर्ट के पास, किला रोड सहित कई प्रमुख स्थानों पर ये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
नगर निगम ने नए सीसीटीवी कैमरे मंगवाने के लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को प्रस्ताव भेजा हुआ है। मंजूरी मिलते ही इस पर शीघ्र काम शुरू कर दिया जाएगा। इस बार सीसीटीवी कैमरे अत्याधुनिक तकनीक के मंगवाए गए हैं।केके वाष्णेय, एटीपी नगर निगम
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें