-फोटो 56 : मेले में खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में चल रहे स्वावलंबन मेले में कला प्रेमियों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में देश के अलग-अलग राज्यों की कलाओं का लोगों का खूब ज्ञान हो रहा है। 20 से अधिक महिलाएं मेले में कला का प्रदर्शन दिखा रही हैं। शहरवासी मेले में खरीदारी करने में भी खूब रुचि दिखा रहे हैं।
प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिल्पगुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल के अनुसार ग्रामीण क्षेत्र में लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह मंच उपलब्ध कराया गया है। मेला 26 अगस्त तक चलेगा। मेले में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल के अलावा अन्य कई प्रदेशों के शिल्पकार और बुनकर हिस्सा ले रहे हैं।
बहादुरगढ़ के कई गांवों की महिलाएं भी अपनी स्टॉल लगाए हुए हैं। मेले में हरियाणा में पेंटिंग, सांझी आर्ट, टेराकोटा, हैंड एंब्रायडरी, ब्लॉक प्रिंट, ज्वेलरी मेकिंग, मधुबनी पेंटिंग के साथ ही नक्काशी और हथकरघा कला भी छाई हुई है। मेले में नारीशक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए मौका मिल रहा है।
नेशनल अवाॅर्डी चंद्रकांत बौंदवाल और सूर्यकांत बौंदवाल ने बताया कि हस्तशिल्पी मेला हर बार दीपावली से 10 दिन पहले लगाया जाता है। इसमें देश के अनेक शिल्पकार और हस्तशिल्पी भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि काफी संख्या में महिलाएं इस मेले में भाग लेकर नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही हैं।