फोटो 72 : हवन यज्ञ में आहुति डालकर इंटरनेट से दूर रहने का संकल्प लेते बच्चे।
बादली। बच्चों को अच्छे संस्कार और संस्कृति से जोड़कर रखने के लिए अवतरण दिवस पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बादली स्थित चौपाल में हवन यज्ञ में आहुति डालकर बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट के बुरे प्रभाव से बचने की शपथ दिलवाई गई। धीरपाल आर्य ने बच्चों और अभिभावकों को बताया कि मोबाइल के चलते बच्चों में भटकाव की स्थिति देखन को मिल रही है। अभिभावक बच्चों को अच्छे संस्कार देने का प्रयास करें। स्वयं भी दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस अवसर पर बच्चों के साथ संदीप, परमजीत, विनय, नवीन, विकास और राहुल मौजूद रहे।