फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर हिंसा: डीजे पर थिरकते समय कहासुनी, बहन के घर युवक की चाकू मारकर हत्या

Thu, 09 Mar 2023 09:17 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक के सेक्टर पांच से बहन के घर रामगोपाल कालोनी में दो भाई होली खेलने गए थे।  जहां गाना बजाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके चलते तीन युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मर्डर डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक की रामगोपाल कालोनी में बुधवार दोपहर बाद उस समय होली का जश्न मातम में बदल गया, जबकि डीजे पर गाना बजाने को लेकर बहन के घर आए एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक तुलाराम यूपी के हमीरपुर स्थित गांव नौहाई गांव का रहने वाला था। अर्बन एस्टेट थाने में डीजे संचालक सहित तीन युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


हमीरपुर का रहने वाला है मृतक तुलाराम
यूपी के हमीरपुर स्थित नौहाई गांव निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई तुलाराम के साथ सेक्टर 5 में झोपड़ी डालकर रहता है। रामगोपाल कॉलोनी में किराये पर रही बहन मालती के घर होली खेलने भाई के साथ आया था। गली में डीजे पर डांस चल रहा था। डीजे को लेकर कहासुनी हो गई। डीजे बजाने वाले युवक रौनक ने इसी बात को लेकर उसके भाई तुलाराम की छाती में चाकू मारकर दिया।

चाकू लगने से उसका भाई गिर गया। उसके बावजूद रौनक ने पत्थर उठाकर उसके भाई की छाती पर मारा। साथ ही उसके दोस्तों ने डंडे व रॉड से हमला किया। इससे उसका भाई बेहोश हो गया। आरोपी चाकू सहित मौके से फरार हो गए। हमीरपुर निवासी लखन व एमपी के टीकमगढ़ निवासी दीपू उसके भाई को पीजीआई ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पाकर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और डीजे बजा रहे युवक रौनक व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें