फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: महम के फरमाणा गांव में युवक की गला रेतकर हत्या, थोड़ी दूरी पर पड़ी थी गर्दन; खेत में पड़ा मिला शव

Sat, 28 Mar 2026 10:51 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

मृतक के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटी व दो बेटे शामिल हैं। बेटा मोहित वीरवार शाम करीब छह बजे घर पर कहकर गया था कि वह शादी में पैसे चुगने जा रहा है।
विज्ञापन
महम में युवक की हत्या - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महम चौबीसी के गांव फरमाणा गांव में दो दिन पहले लापता 19 साल के युवक मोहित का खेत में शव मिला है। युवक की गला रेतकर हत्या की गई है। धड़ से थोड़ी दूरी पर गेहूं की फसल के बीच गर्दन मिली है। महम थाना पुलिस वारदात की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फरमाणा गांव निवासी वकिल उर्फ बनिया ने शुक्रवार शाम को शिकायत दी थी कि उसके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटी व दो बेटे शामिल हैं। बेटा मोहित वीरवार शाम करीब छह बजे घर पर कहकर गया था कि वह शादी में पैसे चुगने जा रहा है। उसके बाद वापस नहीं लौटा। शुक्रवार को दिनभर उसे तलाश किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। उन्हाेंने सोचा किसी दोस्त के साथ या रिश्तेदारी में चला गया है।

पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर युवक की तलाश किया। इसी बीच शनिवार सुबह गांव से बाहर गेहूं के खेत में उसका शव मिला। सूचना से ग्रामीण एकत्रित हो गए। धड़ व गर्दन अलग-अलग मिले हैं। एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को मौके पर बुलाया गया। महम थाना प्रभारी रवींद्र का कहना है कि शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की हत्या की है या किसी जानवर ने काटकर अलग कर दिया है। इसकी अभी तफ्तीश कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें