रोहतक में एक महिला को सोशल मीडिया को धमकी मिली है। महिला को बदमाशों ने कहा है कि पूरे परिवार को घर में घुस कर मारेंगे। फिलहाल महिला ने शिकायत थाने में दे दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
रोहतक के गांव बसंतपुर में एक महिला को इस्टाग्राम पर धमकी दी कि पूरे परिवार को घर में घुसकर गोली मारेंगे। 13 तारीख को तुम्हारा ब्लैक डे होगा। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसने पिछले दिनों बेटे के नाम पर इस्टाग्राम आईडी बनाई थी। उसने आईडी पर खुद व बेटे के पोस्ट डाल रखे हैं। पंकज जलपुरिया 307 से धमकी भेजी गई है। कहा है कि पूरे परिवार को घर में घुसकर गोली कर देंगे। 13 तारीख ब्लैड डे होगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी आईडी का रिकार्ड दिकलवाने के लिए साइबर क्राइम की मदद ली है।