फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर साढ़े 7 लाख रुपये लेती महिला व धर्मपिता गिरफ्तार

Wed, 16 Feb 2022 02:06 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला थाने में महिला ने चार फरवरी को सोनीपत के युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। आईएमटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक में दुष्कर्म के मामले में समझौते के नाम पर एक महिला व उसके धर्मपिता को साढ़े 7 लाख रुपये लेते पुलिस ने रंगे हाथों काबू किया है। बुधवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक उदय सिंह मीना ने बताया कि चार फरवरी को सांपला की एक विवाहिता ने शिकायत दी थी कि उसकी 2008 में शादी हुई थी। पति से अनबन के बाद कस्बे में किराए पर रहने लगी।

 

उसकी सोनीपत जिले के एक गांव के युवक से दोस्ती हो गई। महिला का आरोप था कि युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। महिला का आरोप था कि युवक के चाचा व फूफा भी उसे दूर रहने की धमकी देते थे। एसपी ने मामले की जांच महिला डीएसपी सुशीला को सौंपी। 

विज्ञापन

 

पुलिस अभी जांच पड़ताल कर ही रही थी कि आरोपी पक्ष ने शिकायत दी कि महिला ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करवाया है। अब राजीनामा करने के लिए व बयान बदलने के लिए युवक व उसके परिवार से आठ लाख रुपये मांग रही है। पैसे मंगलवार शाम को खरावड़ बाईपास स्थित एक गार्डन में देने तय हैं।

 

पुलिस ने आरोपी पक्ष की शिकायत दर्ज कर एक टीम का गठन किया। एसपी ने डीसी को पत्र लिखकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने की मांग की। डीसी ने जिला परिषद के सीईओ हरबीर सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर महिला को साढे़ सात लाख रुपये लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। साथ ही समझौते के लिए बात करने के लिए आए व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जो महिला का धर्मपिता बना हुआ था। दोनों के खिलाफ आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें