फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी पहुंची थाने, बोली- मेरा पति 15 साल से पीट रहा, सख्त कार्रवाई करे पुलिस

Thu, 02 Feb 2023 10:57 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति घर का खर्च व बच्चों की पढ़ाई के पैसे तक नहीं दे रहा। इतना ही नहीं उसके ऊपर अचानक तेजधार हथियार से आंख के पास वार किया। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व धमकी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के किला मोहल्ला की एक महिला का कहना है कि उसका पति 15 साल से उसे पीट रहा है। अब भी न केवल ईंट मारी, बल्कि तेजधार हथियार से आंख के पास वार कर दिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलिस के मुताबिक किला मोहल्ला निवासी महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसका पति राजेश 15 साल से उसके साथ मारपीट करता आ रहा है। बुधवार को वह घर पर कपड़े धो रही थी। तभी अचानक उसका पति राजेश गाली गलौज करने लगा।

विज्ञापन

 

न केवल ईंट से वार किया, बल्कि तेजधार वाली चीज आंख के पास मारी। साथ में जान से मारने की धमकी दी। पहले भी आरोपी ऐसी हरकत कर चुका है। न घर के गुजारे के लिए पैसे देता और न ही बच्चों की पढ़ाई का खर्च दे रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें